चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर आईडी होगी आधार कार्ड से लिंक, फर्जी वोटर्स पर लगेगा लगाम

दिल्ली। मंगलवार को निर्वाचन आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय की अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में आधार और वोटर आईडी दोनों को आपस में जोड़ने की मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट में सुधार करना और फर्जी वोटिंग पर रोक लगाना है। इससे पहले सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला किया था।

इस बारे में चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के अनुसार ईपीआईसी को आधार से जोड़ा जाएगा।

चुनाव आयोग ने इस कार्य को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों के अनुसार संवैधानिक ढांचे में करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि आधार को वोटर आईडी से जोड़ने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ केंद्रीय गृह सचिव, विधि मंत्रालय के सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ तथा चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मीटिंग की।

चुनाव आयोग का मानना है कि आधार को वोटर आईडी से जोड़ने से फर्जी वोटरों की पहचान करना आसान हो जाएगा। हाल ही में चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह अगले तीन महीनों के भीतर डुप्लिकेट वोटर आईडी नंबरों को नए ईपीआईसी नंबर से बदल देगा। हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि डुप्लिकेट नंबर का होना जरूरी नहीं कि किसी फर्जी वोटर का संकेत हो, बल्कि यह एक तकनीकी सुधार है।

आधार और वोटर आईडी के जोड़ने से एक और फायदा होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि एक व्यक्ति एक ही जगह पर वोट डाले। इससे फर्जी वोटिंग की संभावना कम हो जाएगी और चुनाव प्रक्रिया और भी पारदर्शी बन सकेगी। इस कदम के जरिए चुनाव आयोग को उम्मीद है कि वोटर लिस्ट साफ और सही होगी, और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास और बढ़ेगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन