भारत रचेगा नया इतिहास, चंद्रयान-5 मिशन को मिली हरी झंडी

दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। इसरो प्रमुख वी नारायणन ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को हरी झंडी दे दी है। इस मिशन के तहत 250 किलो का रोवर चांद की सतह पर भेजा जाएगा, जो वहां के वातावरण और सतह का गहन अध्ययन करेगा।

खास बात यह है कि इस मिशन में भारत अकेला नहीं होगा, बल्कि जापान के साथ मिलकर इसे अंजाम देगा। इससे पहले चंद्रयान-3 मिशन में कम वजनी रोवर प्रज्ञान चांद पर भेजा गया था, लेकिन इस बार इससे दस गुना भारी रोवर भेजा जाएगा, जिससे ज्यादा उन्नत रिसर्च संभव हो सकेगी। इस मिशन से चंद्रमा पर भारत की मौजूदगी और भी मजबूत होगी।

चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलो के रोवर प्रज्ञान को चांद पर भेजा गया था, वहीं अब चंद्रयान-5 मिशन में सीधा दस गुना ज्यादा वजनी 250 किलो के रोवर को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा।

इसरो अब तक तीन सफल चंद्रयान मिशन को पूरा कर चुका है। चंद्रयान-1 (2008) ने चांद की सतह पर खनिजों और रसायनों की खोज की थी। चंद्रयान-2 (2019) ने अपने लगभग 98% लक्ष्यों को पूरा किया, हालांकि लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफल नहीं हो पाई थी। इसके बावजूद इसका हाई-रिजोल्यूशन कैमरा अभी भी चांद की तस्वीरें भेज रहा है। चंद्रयान-3 (2023) ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की और वहां की मिट्टी व पर्यावरण का अध्ययन किया। इन मिशनों की सफलता ने इसरो को चंद्रयान-5 और भविष्य के मिशनों के लिए एक ठोस आधार दिया है।

इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-5 मिशन को हाल ही में मंजूरी मिली है और इसे जापान के सहयोग से किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान-4 मिशन 2027 में लॉन्च होने की संभावना है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा से नमूने लाना होगा। इसरो की अन्य योजनाओं में गगनयान मिशन और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाना शामिल है।

हाल ही में इसरो ने स्पैडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) का सफल परीक्षण किया, जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए अहम साबित होगा। चंद्रयान-5 के साथ इसरो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन