डीएम ने लंबित शिकायतों की संख्या को लेकर यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।

मंगवार को जिला कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि यूपीसीएल से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक है और कई शिकायतें लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के बाद ही उसे बंद किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रत्येक शिकायतकर्ता को फोन करें और उनकी समस्या को समझें।

डीएम ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को प्रतिदिन लॉग इन करने और लंबित शिकायतों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी शिकायतें समय पर निस्तारित हो रही हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस पहल को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को इसका लाभ मिले। इसके अलावा जिलाधिकारी ने हेल्लो बागेश्वर में भी आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम सदर मोनिका, एसडीएम कपकोट अनुराग आर्या, सीओ अजय शाह, एसीएमओ अनुपमा ह्यांकी, डीएसटीओ दिनेश रावत, डीएसओ मनोज वर्मन, डीपीओ मंजुलता यादव, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईई जलसंस्थान सीएस देवड़ी, जल निगम वीके रवि, पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, सिंचाई केके जोशी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

भ्रष्टाचार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रि) सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपने ही कर्मचारी से यह…

जिला उद्योग मित्र समिति एवं जिला प्राधिकृत समिति की बैठक हुई संपन्न, इन प्रस्तावों पर हुई विशेष चर्चा

बागेश्वर। जिला उद्योग मित्र समिति एवं जिला प्राधिकृत समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एकल खिड़की पोर्टल से प्राप्त विभिन्न व्यावसायिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन