जिला उद्योग मित्र समिति एवं जिला प्राधिकृत समिति की बैठक हुई संपन्न, इन प्रस्तावों पर हुई विशेष चर्चा

बागेश्वर। जिला उद्योग मित्र समिति एवं जिला प्राधिकृत समिति की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एकल खिड़की पोर्टल से प्राप्त विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े 6 प्रस्तावों को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया, जो सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन, नेत्र चिकित्सालय एवं हॉट मिक्स प्लांट की स्थापना आदि जैसी परियोजनाएं शामिल थी। समिति ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन सभी प्रस्तावों का गहन विश्लेषण किया। एमएसएमई पॉलिसी के अंतर्गत चार इकाइयों के लिए रु 24,94,641 का ब्याज उपादान दावे स्वीकृत किए गये।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न व्यापारी, उद्यमी एवं किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं उन्हें स्थायी रूप से संचालित रखने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सभी सुझावों का गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि जिले में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं एवं दावों के संबंध में आवश्यक स्वीकृतियां एवं प्रक्रियाएं शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि जिले में निवेश को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जा सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया व उनके प्रयासों को सराहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रमोहन, गंगा सिंह पांगती, नरेंद्र सिंह, दलीप सिंह खेतवाल, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, थ्रीश कपूर समेत समिति के अन्य सदस्य व उद्यमी मौजूद रहे।

Related Posts

भ्रष्टाचार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रि) सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपने ही कर्मचारी से यह…

डीएम ने लंबित शिकायतों की संख्या को लेकर यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश