उत्तराखंड में यहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोलीबारी में एक की मौत दूसरा घायल

हरिद्वार। यहां पथरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो युवकों के गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू की। यह घटना बहादरपुर जट रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से अपने गांव लौट रहा था, तभी उसकी मुलाकात गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से हो गई। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, और रविवार रात कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। बताया गया है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोली लगने से विकास कुमार के पक्ष के राजन को गंभीर चोटें आईं, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को तत्काल कनखल सतीकुंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, और आसपास के थाना कोतवाली से भी अतिरिक्त पुलिस भेजी गई। एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

बताया गया है कि विकास कुमार और जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जब जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग की थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार…

लक्सर गोलीबारी में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

हरिद्वार। लक्सर इलाके में गोलीबारी की घटना में बुरी तरह जख्मी हुए चर्चित अपराधी गैंगस्टर विनय त्यागी का ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन