जिला कारागार हरिद्वार में भी होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कैदियों ने खेली फूलों की होली

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में होली का उत्सव पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कारागार हरिद्वार में भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जेल अधीक्षक मनोज आर्य के नेतृत्व में श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कैदियों को समाज के करीब लाना और उनके भीतर सकारात्मक बदलाव लाना था।

कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, भजन संध्या का आनंद लिया और फूलों की होली खेली। माहौल एकदम परिवार जैसा बना रहा, जिससे कैदियों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी।जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा, “होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है।

इस कार्यक्रम के जरिए हमने कोशिश की है कि कैदियों को घर जैसा माहौल मिले और वे इस खुशी का हिस्सा बन सकें। बीते साल शुरू की गई इस पहल को इस बार भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। कैदी अब खुद को अकेला महसूस न करें, यही हमारी मंशा है।”

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा, “होली भाईचारे का पर्व है और समाज का हर वर्ग इस खुशी का हकदार है। जेल में होली मिलन का आयोजन इसी सोच के साथ किया गया है ताकि कैदी अपनी गलतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकें।”

कार्यक्रम के अंत में कैदियों ने फूलों की होली खेली, जिससे जेल परिसर रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार हो गया। इस अनोखे आयोजन ने न सिर्फ कैदियों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि जेल प्रशासन की इस पहल को भी खूब सराहना मिली।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार…

लक्सर गोलीबारी में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

हरिद्वार। लक्सर इलाके में गोलीबारी की घटना में बुरी तरह जख्मी हुए चर्चित अपराधी गैंगस्टर विनय त्यागी का ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन