उत्तराखंड में बदलाव की आहट, दिल्ली दौरे पर सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी का यह दौरा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में पार्टी के आला कमान से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी का यह दिल्ली दौरा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद हो रहा है, जो राज्य के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम रहा है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से राज्य में मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा और भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात, प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय कर सकती है।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे और सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी आला कमान से मुलाकात इस बात का संकेत है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई नई घोषणा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और धामी सरकार में संसदीय, शहरी विकास और वित्त मंत्री के पद पर थे। पिछले महीने के अंत में सदन के बजट सत्र के दौरान अग्रवाल की टिप्पणी से लोग आक्रोशित हो उठे थे और उन्हें पद से हटाने की मांग चल रही थी। इन सब के बीच अग्रवाल ने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि इस्तीफा देने के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल काफी भावुक नजर आए। लेकिन सूत्रों की माने तो पार्टी संगठन के ओर उनपर इस्तीफा देने का दबाव था। कई पार्टी नेताओं ने भी उनके बयान पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण