एसएसपी देहरादून का कड़ा एक्शन, कोतवाल पर गिरी गाज

देहरादून। जिले के विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन हुई आगजनी की घटना ने पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में एसएसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए कोतवाली प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उन्हें कार्यालय में अटैच कर दिया। कोतवाल पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और उच्चाधिकारियों को सही जानकारी नहीं दी।

घटना के अनुसार, होली के दिन (शुक्रवार) देहरादून के बादामावाला स्थित आनंद वाटिका रेस्टोरेंट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे, जब अचानक कुछ और युवक वहां पहुंच गए।

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि रेस्टोरेंट पहले से ही बुक है, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्होंने कर्मचारियों को धमकाते हुए बैठने का दबाव बनाया। इसके बाद, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और हाथापाई हो गई। कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट मालिक राहुल सेठिया को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। लेकिन, रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया कि इसके बाद दोपहर करीब 3:12 बजे गुडरिच निवासी सागर और विकासनगर निवासी हिमांशु शर्मा उर्फ गोल्डी अपने 20-30 साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां आग लगा दी। रेस्टोरेंट के अंदर नौ केबिन, एक हॉल, किचन, स्टाफ रूम, गार्डन और बांस की चारदीवारी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि रेस्टोरेंट में रखी बाइक भी आग में जल गई और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक की तहरीर पर दोनों आरोपियों और 20-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ आगजनी और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार