देहरादून में पुलिस सिपाही की हुई गिरफ्तारी, मामला सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

देहरादून। एक गंभीर मामले में एक पुलिस सिपाही पर अपनी सहकर्मी महिला दारोगा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

जानकारी के अनुसार, महिला दारोगा ने कुछ समय पहले पर्वतीय जिले से मैदानी जिले में ट्रांसफर का अनुरोध किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने उसे देहरादून के एक शाखा में तैनात कर दिया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सिपाही के साथ उनकी ड्यूटी थी। एक दिन वह अपनी ड्यूटी पर थोड़ी देरी से पहुंची, जिस पर अधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांगा।

इसके बाद, महिला दारोगा ने होटल में रुकने का फैसला किया ताकि वह अगले दिन समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच सके। महिला दारोगा का कहना है कि उसका घर ड्यूटी स्थल से काफी दूर था, जिससे उसने यह कदम उठाया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही ने उसका होटल में कमरा बुक कराया था और ड्यूटी के बाद उसे वहां छोड़ने गया। फिर कमरे का निरीक्षण करने के बहाने आरोपी भी कमरे में घुस गया और वहां उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि यदि उसने किसी से कुछ भी बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वह काफी डर गई और सात दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन डर के कारण वो घर भी नहीं जा पाई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि कमरा उसके द्वारा बुक कराये जाने के कारण उसे डर था कि यदि उसने किसी को कुछ कहा तो उसे ही गलत कहा जाएगा।

पीड़िता का कहना है कि छुट्टी से बाद जब वह वापस अपनी ड्यूटी पर आई तो आरोपी सिपाही ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार उसके साथ रेप भी किया। अब आखिर में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा इंसाफ की गुहार लगाई है।

इधर इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ब्यान दर्ज करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है। साथ ही एसपी देहात विकासनगर इस पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार