प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति व उनकी पत्नी को भेंट किये मखाना व महाकुंभ का जल

हिमखंड न्यूज ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे और वहां के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई उपहार राष्ट्रपति को भेंट की।

इनमें बिहार का मखाना और महाकुंभ से संगम का जल शामिल था। साथ ही, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखुल की पत्नी वृंदा गोखुल को बनारसी सिल्क साड़ी भी उपहार में दी।मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी मखाने का डिब्बा हाथ में लिए दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे सादेली बॉक्स में रखी बनारसी सिल्क साड़ी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को भेंट कर रहे हैं। इसके अलावा, एक तस्वीर में प्रधानमंत्री कांसे और तांबे के बर्तन में महाकुंभ से संगम का पानी भेंट करते नजर आ रहे हैं।

मखाना को बढ़ावा दे रही है मोदी सरकार-

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हाल के वर्षों में मखाने के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वे खुद नियमित रूप से मखाना खाते हैं। इसके अलावा, भारत सरकार ने हाल के बजट में बिहार में मखाना उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक मखाना बोर्ड गठित करने की घोषणा की थी।

पारंपरिक सादेली बॉक्स में दिया उपहार-

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस की फर्स्ट लेडी को यह बनारसी सिल्क साड़ी गुजरात के प्रसिद्ध सादेली बॉक्स में रखकर भेंट की। इस बॉक्स पर जड़ाऊ कारीगरी की गई है और इसे कीमती साड़ियों, गहनों और अन्य स्मृति चिन्हों को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया जाता है।

मॉरीशस दौरे पर पीएम मोदी-

मॉरीशस दौरे पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल और प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कल्चरल एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप को मजबूत करने पर चर्चा हुआ।

बता दें कि मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या है,1834 में ब्रिटिश शासन के दौरान भारत से मजदूर मॉरीशस लाए गए थे भारत मॉरीशस को रक्षा, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में सहायता प्रदान करता है। कल्चरल और डिप्लोमेटिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन