उत्तराखंड पुलिस की यूपी में बड़ी कार्यवाही, 300 पुलिसकर्मियों ने मारा छापा, 25 को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में मादक पदार्थों की सप्लाई के गढ़ बरेली में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने स्ट्राइक कर तस्करों और सप्लायरों की कमर तोड़ दी। बरेली के अगरास और फतेहगंज पश्चिमी में 300 पुलिसकर्मियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 ड्रग्स सप्लायर और तस्कर गिरफ्तार किए।

इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीम पकड़कर लाए गए सप्लायर और तस्करों से पूछताछ कर रही है। जहां कई और तस्करों के नाम प्रकाश में आए है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य पूरा करने के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार नशा कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस भी रोजाना ही नशीले पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। कई तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैरों में गाेली मारने के बाद गिरफ्तार कर चुकी है।

पकड़े गए तस्कराें से पूछताछ में पता चला कि वह स्मैक, हेरोइन, अफीम, डोडा, नशीले इंजेक्शन समेत अन्य नशीले पदार्थ बरेली के सप्लायरों से लाते है। जिसके बाद पुलिस ने बरेली के सप्लायर और तस्करों को चिह्नित करना शुरू कर दिया था।

रविवार रात चिह्निकरण के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर अभय सिंह के साथ ही जिले भर के 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निजी और सरकारी वाहनों से नशा तस्करों और सप्लायरों पर कार्रवाई के लिए बरेली के लिए रवाना हुई। जहां देर रात दो बजे के बाद पुलिस ने बरेली पुलिस की मदद से योजनाबद्ध तरीके से बरेली के अगरास एवं फतेहगंज पश्चिमी तथा आसपास के अन्य स्थानों ताबड़तोड़ दबिश दी।

इस दौरान पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह से 25 सप्लायर और तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार सुबह रुद्रपुर ले आई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक हुई पूछताछ में बरेली के साथ ही उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों के कई तस्करों के नाम सामने आए है। जिसके बाद उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन