एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने नगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान

300 से अधिक श्रमिकों का किया ऑनलाइन “पहचान एप के माध्यम से सत्यापनहल्द्वानी। दिनांक 18/12/2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अपराध में अंकुश लगाने हेतु नगर में सत्यापन अभियान चलाए जाने और अधिक से अधिक “पहचान ऐप” के माध्यम से सत्यापन व लोगों को जागरुक किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में और नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना हल्द्वानी क्षेत्र नगर अंतर्गत मंडी में कार्य कर रहे मजदूरों, फड़ व्यवसायियों, ठेली आदि के सत्यापन हेतु प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान “पहचान ऐप” के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 310 मजदूरों, फड़ व्यवसायियों, ठेली आदि व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया। सभी को आसपास में बिना सत्यापन रह रहे मजदूर बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए जाने हेतु भी जागरूक किया गया। कार्यवाही के दौरान राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, विजय सिंह मेहता थानाध्यक्ष मुखानी, श्री दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम, महेंद्र प्रसाद वरिष्ठ उप निरीक्षक हल्द्वानी, रोहतास सागर वरिष्ठ उप निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी भोटिया पड़ाव, टीपी नगर, मंगलपड़ाव और पीएसी बल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

    हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न…

    सड़क पर खराब रोडवेज बस को सीओ भवाली व पुलिस टीम ने धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस त्वरित कार्यवाही को खूब सराहा

    नैनीताल। आज दिनांक की सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 8 views
    लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • November 7, 2026
    • 9 views
    वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

    • By Tanuja
    • November 2, 2026
    • 9 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा