टेंडर के नाम पर हुई 70 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को बताया उत्तराखंड मुख्यमंत्री का पूर्व ओएसडी

देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और उसके गैंग के खिलाफ टेंडर दिलाने के झांसे में ठगी करने को लेकर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के कारोबारी से 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में सोमवार को यह केस दर्ज किया गया है।यह गैंग कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भी शामिल है। माणिक खुल्लर निवासी जोर बाग, नई दिल्ली की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

आरोप है कि उनका परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर उसे सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया।

आरोपी सौरभ वत्स ने खुद को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव का सहायक बताया। शुरुआत में झांसा दिया वह 30 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो राज्य के सभी 13 जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर मिलेगा। जिसका कुल मूल्य 19.5 करोड़ रुपये होगा।

आरोपी पीसी उपाध्याय ने पीड़ित के साथ सचिवालय में बैठक की। टेंडर देने के लिए कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इस टेंडर के नाम पर मार्च 2023 में कुल 48 लाख रुपये ले लिए गए। टेंडर मिलने में देरी हुई तो आरोपियों ने एक और टेंडर का लालच दिया। जिसमें सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का झांसा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि गैंग ने उनसे कुल 70 लाख रुपये की ठगी की। शहर कोतवाल सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीसी उपाध्याय, सौरभ वत्स गैंग के खिलाफ देहरादून में ठगी का यह आठवां केस है। पिछले साल इस गैंग के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हुए। मामले में सौरभ वत्स और पीसी उपाध्याय पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश