हल्द्वानी के इस क्षेत्र में कम्पनी के प्रबंधक के घर पर हुई चोरी, चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

हल्द्वानी। बेखौफ हुए चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए काठगोदाम गौलापार में एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के बंद घर को निशाना बना डाला। चोर घर से लाखों रूपये के जेवरात सहित नगदी ले उड़े है। इतना ही नहीं चोरों ने घर में चोरी की वारदात के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी उखाड़कर ले गए, लेकिन सीसीटीवी के सेंसर चिप को घर के भीतर छोड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल देर शाम खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई।

जानकारी के अनुसार गौलापार के कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान जो हल्द्वानी में एक फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर हैं। बताया जा रहा कि अजीम दो दिन पहले अपने परिवार के साथ बरेली अपनी बहन के घर गए हुए थे।

शनिवार की सुबह जब वह वापस अपने घर गौलापार लौटे तो उनके घर का मुख्य गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और आलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। लॉकर से तीन लाख रुपये व अलमारी से करीब 15 लाख रुपये के सोने के गहने भी उड़ा ले गए।

अजीम खान और उनके परिवार ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की होगी और वे यह जानते थे कि घर पर कोई नहीं है। जिसके बाद उन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इतना ही नहीं चोरी करने के बाद चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। हालांकि चोरों ने पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को मिटाने के लिए उसकी सेंसर चिप को उखाड़ कर घर में छोड़ दिया।

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार और उनकी टीम ने मौके का मुआयना किया, और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।

इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन जैसे ही तहरीर मिलेगी, मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने अपनी ओर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन