डीडीहाट विधायक के हल्द्वानी स्थित घर बीड़ी का बंडल लेकर पहुंचे लोग, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चूफाल के हल्द्वानी स्थित आवास पर बीड़ी के बंडल लेकर पहुंचे। यह घटना उस समय हुई जब विधायक ने हाल ही में यह बयान दिया था कि “विधायकों के पास बीड़ी पीने के लिए पैसे नहीं हैं।” इस बयान के विरोध में पनेरु बीड़ी के बंडल लेकर विधायक के आवास पहुंचे।

हालांकि, विधायक आवास पर मौजूद नहीं थे, जिससे पनेरु ने विधायक से फोन पर संपर्क किया। फोन पर विधायक से कुशलक्षेम पूछने के बाद पनेरु ने उनसे सवाल किया, “कौन से विधायक के पास बीड़ी पीने के लिए पैसे नहीं हैं, इस लिए मैं बीड़ी लेकर आया हूं।”

विधायक ने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद, पनेरु ने विधायक से पूछा कि “सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में महंगे इलाज का मुद्दा क्यों नहीं उठाया जाता?” इस पर विधायक ने जानकारी न होने की बात कही। पनेरु ने मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के मुद्दे पर भी सवाल किया, लेकिन विधायक ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

इस दौरान एनएस बरगली, भगवान सिंह मेहरा, सौरभ मेहरा, नवीन कैड़ा, सुरेश कुमार, नवीन पनेरु, विपिन पनेरु, खीमेश पनेरु, बबलू मेहरा और दीपक मेहरा सहित कई अन्य राज्य आंदोलनकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश