दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, कई नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद, इन मंत्रियों की छीन सकती है कुर्सी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कुछ देर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की कसरत से जोड़कर देखा जा रहा है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल में रिक्त चार स्थानों को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों को बदला भी जा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हाल में कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द संभावित है। उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम पिछले महीने संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के बाद तेजी से घूमा है।

यद्यपि, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं काफी समय से चलती रही हैं। इसका कारण भी है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय हो सकता है।

वर्ष 2022 में जब पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला, उस समय तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए। बाद में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से एक स्थान और खाली हो गया।

यानी, वर्तमान में मुख्यमंत्री के अलावा कुल सात मंत्री हैं। कई बार चर्चाओं के बावजूद अलग-अलग कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार टलता आ रहा है। इस बीच हालिया बजट सत्र में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का नाम एक विवाद से जुड़ा तो राजनीतिक माहौल गर्मा गया।

इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुछ मंत्रियों के बदले जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि दो से लेकर चार मंत्री तक बदले जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस स्थिति में छह से लेकर आठ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में अवसर मिल सकता है।

भाजपा से जुड़े सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि सभी रिक्त पद भरने के बजाय मुख्यमंत्री कम से कम दो स्थान अब भी खाली छोड़ सकते हैं। इसके अलावा यह तय माना जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं।

अगर यह राजनीतिक घटनाक्रम आकार लेता है तो उन जिलों में से कुछ को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल सकता है, जो फिलहाल इस दृष्टिकोण से वंचित हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चंपावत से विधायक हैं, जबकि पौड़ी गढ़वाल जिले से दो मंत्री सतपाल महाराज व डा धन सिंह रावत धामी की टीम का हिस्सा हैं।

देहरादून जिले से भी दो मंत्री हैं प्रेम चंद अग्रवाल और गणेश जोशी, जबकि टिहरी से सुबोध उनियाल, अल्मोड़ा जिले से रेखा आर्या व ऊधम सिंह नगर जिले से सौरभ बहुगुणा मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

इसका मतलब हुआ कि हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से कोई मंत्री नहीं हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री उत्तरकाशी जिले के दौरे पर आए थे।

दोपहर में उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विदा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली रवाना हो गए। यद्यपि, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे का कारण कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भेंट को बताया गया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श इसका असली उद्देश्य है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार