गृह मंत्री शाह के बेटे के नाम से करोड़ों रुपए की मांग करने वाला गौरव गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम पर विधायकों को मंत्री बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये मांगने वाले मास्टरमाइंड गौरव नाथ को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को 13 फरवरी को एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को जय शाह बताकर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे। इसी तरह नैनीताल विधायक सरिता आर्या और रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी कॉल किया गया। शिकायत के बाद तीनों क्षेत्रों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। 18 फरवरी को पुलिस ने गाजियाबाद निवासी उवैश अहमद को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथी प्रियांशु पंत को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा। दोनों को जेल भेज दिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव नाथ फरार था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, 18 फरवरी से दिल्ली में तलाश कर रही पुलिस टीम ने रविवार को गौरव नाथ को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह जुए और नशे का आदी है और अपने शौक पूरे करने के लिए इस ठगी की साजिश रची थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने दोस्तों और परिचितों के घरों में छिपा हुआ था। गौरव नाथ ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने उत्तराखंड के अलावा मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक के विधायकों को भी फोन कर रकम मांगी थी। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश