पहाड़ियों पर दिये अपमानजनक बयान के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा मंत्री का फूंका पुतला

हल्द्वानी। उत्तराखंड की जनता और राज्य निर्माण की भावना का अपमान करने वाले भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सदन में पहाड़ियों को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान की घोर निंदा करते हुए हल्द्वानी महानगर काँग्रेस ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में इस्तेमाल किए गए अपशब्द राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ हैं और इससे हर उत्तराखंडी की भावना आहत हुई है। भाजपा सरकार में लगातार ऐसी मानसिकता देखने को मिल रही है, जो उत्तराखंड के मूल निवासियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रही है।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अपने बयान के लिए अविलंब सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को ऐसे अपमानजनक विचार रखने वाले मंत्री पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिये।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ललित जोशी, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, हरीश पनेरू, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, नरेश अग्रवाल, जया कर्नाटक, पार्षद मुकुल बलुटिया, सुहैल सिद्दकी, महेशानंद, सतनाम सिंह, राधा आर्या, मनोज शर्मा, लाल सिंह पवार, गजेंद्र गोनिया, गोविन्द बगडवाल, कैलाश शाह, जगमोहन बगड़वाल, विनोद कुमार पिन्नु, एडवोकेट मनोज बिष्ट, अमित रावत, मन्नू गोस्वामी, संजय जोशी, एडवोकेट कोमल जायसवाल, भुवन दरमवाल, प्रेम चौधरी, जसविंदर सिंह, संदीप भैसोड़ा, मन्नू तुलेरा, नेत्र बल्लभ जोशी, संजू उप्रेती, विक्की छिमवाल, दलजीत नागपाल, साद अली, गणेश टम्टा, प्रदीप बिष्ट, उदित करायत और जीवन बिष्ट आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर से मुख्यमंत्री धामी को चेताया कि अगर उक्त प्रकरण में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन