नशे का कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्यवाही, लाखों की अवैध संपत्ति सील करने की तैयारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के निर्देशन पर प्रदेश में चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा कस्बा बनभूलपुरा में नशे का अवैध व्यापार कर अत्यधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले हिस्ट्रीशीटर रंजना सोनकर व उनके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफ आई आर नं0 40/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत कराया गया।

अभियोग की विवेचना पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा की जा रही है। उक्त गैंग द्वारा उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में स्मैक व चरस आदि की खरीद फिरोख्त तथा अवैध व्यापार कर अपने व परिजनों के नाम पर लाखों रुपये की अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी।

राजस्व विभाग द्वारा उक्त अपराधी की तहसील हल्द्वानी क्षेत्र में इस गैंग द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी 367.36 वर्ग मीटर भूमि ( जिसकी कुल कीमत लगभग 30.21 लाख रुपये है) तथा एक डिलीवरी वैन क़ीमत 14,0000 रु, TVS मोटर साइकिल क़ीमत 70,000 रु अर्जित कुल संपत्ति क़ीमत 32.31 लाख रुपए का आंकलन किया गया है। अवैध रुप से अर्जित उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने हेतु थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा उचित माध्यम से जिला मैजिस्ट्रेट नैनीताल महोदय को पत्राचार किया गया है।

अभियुक्त रंजना सोनकर वह उसके गैंग सदस्यों (अजय यादव और लखन यादव) के विरुद्ध उत्तराखंड में एनडीपीएस एक्ट के निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं:-

  • मु०अ०सं० 418/21, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बनभूलपुरा।
  • मु०अ०सं० 214/20, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना बनभूलपुरा।
  • मु०अ०सं० 116/2011, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बनभूलपुरा।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनता पुलिस की टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करी करने करने वालों के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन