इस इलाके के श्रमिक बस्ती में लगी भीषण आग, कई झोपड़ी व दुकानें जलकर खाक

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास श्रमिक बस्ती में हुए अचानक भीषण अग्निकांड में कई मजदूरों की झोपड़ी जल कर राख हो गया। जबकि दो दुकान भी जलकर खाक हुई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों एवं झोपड़िया में भीषण आग लग गई। आग लगते अफरा तफरी मच गया लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की झोपड़ियां को अपने चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी जहां सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड अपने मौके पर पहुंचे जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों की आग दुकानों में भी पहुंच गई। स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे मगर आग नहीं बुझी। उक्त अग्निकांड में कई मजदूर बेघर हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि अग्निकांड से मजदूरों को काफी नुकसान पहुंचा है यहां तक की दो दुकानों में लगी आग से भी उनको भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को जिला प्रशासन के टीम पहुंच आग से हुए नुकसान का आकलन करेगी। आग के बाद मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है। जहां स्थानीय लोग उनको मदद पहुंचा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शाम के समय मजदूर का परिवार घर में खाना बना रहा था जिसके चलते आग लगी है फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के की जांच में जुटी हुई है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन