बरेली में महाकुंभ से देहरादून जा रही बस ट्रॉली से टकराई, 12 यात्री घायल

बरेली। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ स्नान कर देहरादून लौट रही प्राइवेट बस गन्ने से लदी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में देहरादून के करीब 90 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना भरकर डीएसएम शुगर मिल मीरगंज जा रही थी।

इसी दौरान प्रयागराज कुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस ठिरिया खेतल के पास तेज गति में गन्ने से लदी ट्राली के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सड़क पर लगा जाम हटाने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल उत्तराखंड के देहरादून के बताए जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली से बस पीछे से जाकर टकरा गई जिसमें कुछ यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है।

Related Posts

उत्तराखंड में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की इको वैन, तीन की मौत, छह घायल

खटीमा। मां पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पहेनिया-कुटरी बाईपास पर एक दुर्घटना का शिकार हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की इको…

हल्द्वानी: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, ताला बड़ा हादसा। देखें

हल्द्वानी: लालकुआं बरेली रोड पर एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गौरापड़ाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश