दिल्ली चुनाव में सीएम धामी का रहा महत्वपूर्ण योगदान, देखिए कौन-कौन हुए धामी की रणनीति से लाभान्वित

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में 23 उम्मीदवारों के समर्थन में 52 रैलियां और रोड शो किए। उनके अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि इनमें से 18 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जिससे उनकी सफलता दर 78% रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान “डबल इंजन” सरकार के लाभों को जनता के सामने रखा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली केजरीवाल सरकार की विफलताओं को उजागर किया। उन्होंने दिल्ली में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की वकालत कर भाजपा की नीतियों को मजबूती से जनता के सामने रखा। उनके भाषणों और रोड शो ने भाजपा उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन दिलाया, जिससे पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री धामी की रणनीति से लाभान्वित हुए विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

1- नीरज बसोया (कस्तूरबा नगर)

2- हरीश खुराना (मोती नगर)

3- रेखा गुप्ता (शालीमार बाग)

4- अनिल शर्मा (आरके पुरम)

5- शिखा राय (ग्रेटर कैलाश)

6- रवींद्र सिंह नेगी (पटपड़गंज)

7- कपिल मिश्रा (करावल नगर)

8- कुलवंत राणा (रिठाला)

9- प्रद्युम्न राजपूत (द्वारका)

10- नीलम पहलवान (नजफगढ़)

11- संदीप सहरावत (मटियाला)

12- अभय वर्मा (लक्ष्मी नगर)

13- चंदन कुमार चौधरी (संगम विहार)

14- पवन शर्मा (उत्तम नगर)

15- कुलदीप सोलंकी (पालम)

16- पूनम शर्मा (वजीरपुर)

17- रवींद्र इंद्राज सिंह (बवाना)

18- प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल को हराया)

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसे सख्त फैसले लिए, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दिल्ली चुनाव में उनकी सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। भाजपा आलाकमान का उन पर भरोसा और मजबूत हुआ है, जिससे भविष्य में उनकी भूमिका और बढ़ने की संभावना है।

भाजपा ने इस चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव लड़ा और 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि AAP केवल 22 सीटों पर सिमट गई। भाजपा का वोट शेयर 9% बढ़ा, जिससे उसे सत्ता हासिल करने में मदद मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के रणनीतिक प्रचार और मुद्दों की धारदार प्रस्तुति ने भाजपा की जीत को मजबूत किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली चुनाव में मजबूत नेतृत्व, रणनीतिक प्रचार और प्रभावशाली मुद्दों के माध्यम से भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने न केवल दिल्ली में भाजपा की सत्ता वापसी करवाई, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उनके कद को बढ़ाया है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण