कपकोट में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की त्रि-मासिक बैठक हुई संपन्न

कपकोट। ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की वर्ष 2024-25 की चौथी त्रि-मासिक बैठक ब्लॉक सभागार कपकोट में आयोजित की गई। इस बैठक में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

जनवरी 2024-25 की तिमाही के दौरान सीडी अनुपात (क्रेडिट डिपोजिट अनुपात) पर चर्चा की गई। लीड बैंक अधिकारी ने सीडी अनुपात की प्रगति रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत महिला स्वंय सहायता समूहों के खाते खोलने और सीसीएल (किसान क्रेडिट लिमिट) देने में आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए रणनीतियाँ तैयार की गई।

इसके अतिरिक्त, बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं पर भी चर्चा की गई, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2025, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना और ऑनलाइन एसएलबीसी पोर्टल पर लंबित मामलों का जायजा लिया गया।

ब्लॉक प्रशासक गोविन्द सिंह दानू ने आरबीआई की कपकोट शाखा को वित्तीय साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की सलाह दी, साथ ही डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियानों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशासक ने बीएमएम ओम प्रकाश थपलियाल को निर्देश दिया कि वे NRLM समूह के माध्यम से महिलाओं को “बैंक सखी” के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात करें, खासकर दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्रों में, ताकि डोर-टू-डोर बैंकिंग सेवा मिल सके और दिव्यांग और बुजुर्ग लोग बैंकों में आकर परेशान न हों।

बैठक में लीड बैंक अधिकारी जनपद बागेश्वर, बीडीओ ख्याली राम, वित्त सलाहकार, आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार, आरबीआई देहरादून के रणजीत सैनी, एसबीआई, पीएनबी, ग्रामीण बैंक, नैनीताल बैंक, यूको बैंक और अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह बैठक ब्लॉक स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को सुधारने और सरकारी योजनाओं के लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

भ्रष्टाचार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रि) सुबोध शुक्ला को विजिलेंस टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपने ही कर्मचारी से यह…

डीएम ने लंबित शिकायतों की संख्या को लेकर यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन