बागेश्वर के जिलाधिकारी ने तहसील और ब्लॉक कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को बागेश्वर के तहसील और ब्लॉक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनका उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, प्रभावशीलता और दक्षता सुनिश्चित करना था।

जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस को बढ़ावा देने के साथ कार्मिकों की उपस्थिति बायोमैट्री से सुनिश्चित कराने की बात की। इसके अलावा, तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराधिकार, दाखिला खारिज और राजस्व वादों के मामलों को लम्बित न रखने की भी सलाह दी।

राजस्व लेखाकार अनुभाग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न देयकों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

आरके अनुभाग में उत्तराधिकार, दाखिला खारिज और खतौनी से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की सर्विस बुक, एनपीएस व जीपीएफ बुक की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी बुक अपडेट पाई गईं।

जिलाधिकारी ने मॉर्डन रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया और तहसील परिसर में खुली बिजली की तारों को सही करने और अग्निशमन उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए होर्डिंग और बोर्ड लगाने की बात भी कही। इसके बाद, जिलाधिकारी ने सब रजिस्ट्रार, ई-डिस्ट्रिक्ट अनुभाग और जिला पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत, जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय बागेश्वर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने के लिए कार्मिकों को तत्परता से काम करना होगा। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने की बात की।

जिलाधिकारी ने मनरेगा, सांसद और विधायक निधि के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की और अवशेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों की परिसम्पत्ति पंजिका बनाने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर बीडीओ आलोक भंडारी, तहसीलदार दलीप सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

नैनीताल। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन