नैनीताल बैंक ने अपनी 173वीं शाखा का किया उद्घाटन

हल्द्वानी। लामाचौड़ और रानीबाग में नए परिसर में किया। यह उद्घाटन बैंक के प्रबंध-निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहनजी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने प्रतीक स्वरूप फीता काटकर औपचारिक रूप से शाखा का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख ग्राहकों और अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए निखिल मोहनजी ने बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल और सस्ती दरों पर ऋण देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक, बैंक के संचालक मंडल और बैंक ऑफ बड़ोदा के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में बैंक ने नया आयाम स्थापित किया है और मील का पत्थर हासिल किया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजय लाल शाह ने बताया कि यह नैनीताल बैंक की 173वीं शाखा है और हल्द्वानी क्षेत्र की 70वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि 1922 में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी और उनके साथियों द्वारा नैनीताल बैंक की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों, छोटे व्यापारियों और पहाड़ी क्षेत्र के आम लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना था। यह विरासत आज भी बैंक आगे बढ़ा रहा है।

बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में नैनीताल बैंक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर आशीष भट्ट (क्षेत्रीय उपप्रबंधक), प्रदीप सिन्हा (परिसर विभाग-प्रमुख), लामाचौड़ शाखा प्रबंधक राजेश जोशी, रानीबाग शाखा प्रबंधक विवेक शर्मा, और कई अन्य बैंक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश