उत्तराखंड बना स्वतंत्र भारत में UCC लागू करने वाला पहला राज्य, सीएम धामी ने किया पोर्टल का उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने सोमवार को दोपहर 12.30 बजे समान नागरिक संहिता लागू कर दिया। एक समारोह में सीएम धामी ने यूसीसी के पोर्टल का उद्घाटन किया।

देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों की मौजूदगी में यूसीसी पोर्टल का उद्घाटन किया। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सीएम धामी ने जिस पोर्टल ucc.uk.gov.in का उद्घाटन किया है है। इस पोर्टल के जरिए लिव इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन और उसे तोड़ने की जानकारी दी जा सकेगी। इस पोर्टल पर यूसीसी का पूरा कानून हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध है।

इस पोर्टल के जरिए सर्टिफिकेट को डाउनलोड और वेरिफाई दोनों किया जा सकता है। राज्य के निवासी के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको पोर्टल पर apply Now पर क्लिक करना होगा।

23 भाषाओं में कर सकते हैं एक्सेस- अगर आपके पास UCC ID नहीं है तो आपको रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां साइन अप करने के लिए आपको आधार नंबर या आधार के वर्चुअल आईडी की जानकारी देनी होगी। अपना आधार कार्ड नंबर देने के बाद आपसे तीन चीजों पर अनापत्ति मांगी जाएगी। आपकी अनापत्ति के बाद जब आप साइन अप करेंगे तो आपको आधार से रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी वेरिफाई करना होगा।

आप रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन भी करा सकते हैं जिसमें आधार ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं होगी। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर देना होगा जिस पर ओटीपी आएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

समान नागरिक संहिता लागू होने से पहले से स्थापित लिव इन रिलेशनशिप का संहिता लागू होने की तिथि से एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना होगा। जबकि संहिता लागू होने के बाद स्थापित लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण, लिवइन रिलेशनशिप में प्रवेश की तिथि से एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना होगा।

लिव इन समाप्ति– एक या दोनों साथी आनलाइन या ऑफलाइन तरीके से लिव इन समाप्त करने कर सकते हैं। यदि एक ही साथी आवेदन करता है तो रजिस्ट्रार दूसरे की पुष्टि के आधार पर ही इसे स्वीकार करेगा। यदि लिव इन से महिला गर्भवती हो जाती है तो रजिस्ट्रार को अनिवार्य तौर पर सूचना देनी होगी। बच्चे के जन्म के 30 दिन के भीतर इसे अपडेट करना होगा।

विवाह विच्छेद के मुद्दे पर नियम- तलाक या विवाह शून्यता के लिए आवेदन करते समय, विवाह पंजीकरण, तलाक या विवाह शून्यता की डिक्री का विवरण अदालत केस नंबर, अंतिम आदेश की तिथि, बच्चों का विवरण कोर्ट के अंतिम आदेश की कॉपी यहां से मिल सकेगी।

वसीयत आधारित उत्तराधिकार- वसीयत तीन तरह से हो सकेगी। पोर्टल पर फार्म भरके, हस्तलिखित या टाइप्ड वसीयड अपलोड करके या तीन मिनट की विडियो में वसीयत बोलकर अपलोड करने के जरिए यह काम हो सकेगा।

सीएम धामी द्वारा उद्घाटन किए गए पोर्टल को 23 भाषाओं में एक्सेस कर सकते हैं। बता दें साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि वह यूसीसी लागू करेगी। जब धामी सरकार दोबारा चुनी गई उसके बाद यूसीसी पर काम शुरू हो गया था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन