कलयुगी बेटे की करतूत, मां को ही उतार दी मौत के घाट

अल्मोड़ा। बीते शुक्रवार को एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने अब हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।
अल्मोड़ा में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही की है। नशे की लत ने बेटे को ही मां का हत्यारा बना दिया। दन्यां के नैनोली गांव में नशे के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सात दिसंबर को दन्यां क्षेत्र के ग्राम नैनौली निवासी गोकुल भट्ट ने शाम को अपनी 62 वर्षीय माता गोपुली देवी की हत्या कर दी थी। अगले दिन जब पिता घर पहुंचे तो हत्या के बारे में पता चला जिसकी उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौक पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और घर को सील कर दिया।

मृतक के पति लीलाधर भट्ट ने तहरीर सौंप आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित गोकुल भट्ट को दन्यां अल्मोड़ा रोड जागनाथ होटल से 50 मीटर पहले से गिरफ्तार कर किया है।

  • Related Posts

    गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

    लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

    आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

    अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 10 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण