रामनगर क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

रामनगर। दिनांक 19.01.25 को शिकायतकर्ता नजाकत अली निवासी सराय गली सब्जी मण्डी रामनगर नैनीताल ने थाना रामनगर दिनांक 13.01.25 को स्वयं के परिवार सहित काशीपुर जाने तथा वापिस आने पर अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी की लगभग 6 तोला आभूषण (कीमती लगभग 4,50,000 रूपये) मय नगद धनराशि 30,000.00 रूपये चोरी कर ले जाने संबंधी तहरीर दी गई।

उक्त तहरीर पर थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0 आर0 नं0 21/25 U/S 331(4)/305(ए) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरभि राणा के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीण द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर मनोज नयाल को सम्मिलित कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी का अवलोकन कर, मोबाइल सर्विलांस तथा पतारसी सुरागरसी कर घटना कारित करने वाले मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 वंशीलाल निवासी नई बस्ती पुछड़ी रामनगर नैनीताल उम्र 24 वर्ष को चोरपानी के पास रेलवे मैदान से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 15000.00 रूपये नगद बरामद किए गए।

शेष नगदी तथा जेवरात के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा शेष 15000.00 रूपये खर्च होना तथा समस्त सोने-चांदी के जेवरात विपिन सैनी पुत्र स्व0 पूरन सिंह सैनी निवासी नई बस्ती फिरोजपुर, लालढांग थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष को देना बताया गया।

उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विपिन सैनी उपरोक्त को हल्दुआ के पास डेल्टा फैक्ट्री के गेट से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किए गए सोने चांदी के समस्त जेवरात बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम-

1- व0उ0नि0 मनोज नयाल

2- उ0नि0 सुरभि राणा

3- कानि0 महबूब आलम

4- कानि0 जसवीर सिंह

5- कानि0विपिन शर्मा

6- कानि0 संजय दोसाद

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन