इसरो ने स्पेडेक्स मिशन में अंतरिक्ष डॉकिंग में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, भारत बना चौथा देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार 16 जनवरी को अपने ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन के तहत उपग्रहों की डॉकिंग सफलता पूर्वक पूरी की। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि साझा करते हुए कहा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। इस क्षण पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि स्पेडेक्स मिशन ने डॉकिंग में सफलता हासिल की है।”

इससे पहले 12 जनवरी को इसरो ने दो अंतरिक्ष यानों को तीन मीटर की दूरी पर लाकर, फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजने का परीक्षण किया था। 30 दिसंबर, 2024 को इसरो ने स्पेडेक्स मिशन की शुरुआत की थी। मिशन में शामिल दो छोटे उपग्रह, एसडीएक्स01 (चेजर) और एसडीएक्स02 (टारगेट), पीएसएलवी सी60 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षिप्त किए गए थे। रॉकेट ने उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद, इन उपग्रहों को 475 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था।

इसरो के मुताबिक, स्पेडेक्स मिशन अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक के विकास के लिए एक किफायती प्रयास है, जो भविष्य के मिशनों के लिए अहम साबित हो सकता है। इस तकनीक की आवश्यकता तब होती है जब एक सामान्य मिशन के लिए कई रॉकेट लॉन्च करने की जरूरत होती है। यह भारत की भविष्य की अंतरिक्ष योजनाओं, जैसे चंद्रमा पर मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) का निर्माण और संचालन के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस मिशन के साथ, भारत अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी हासिल करने वाला चौथा देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश