निशांत भट्ट ने ग्रामीणों को बाघ से दिलाया निजात, लोग कर रहे हैं प्रशंसा

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट तहसील के भंडारी गांव में 24 वर्षीय निशांत भट्ट ने साहस और पहल का परिचय देते हुए ग्रामीणों को बाघ के आतंक से निजात दिलाया। बीते 3-4 महीनों से क्षेत्र में बाघ का भय व्याप्त था, जिससे लोग दहशत में थे।

निशांत ने देहरादून वन विभाग के मुख्य अधिकारी आशुतोष सिंह से संपर्क कर पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी। वन विभाग की सहमति के बाद, 11 जनवरी 2025 को भंडारी गांव के डोलिया क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया, जिसमें बाघ फंस गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाघ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

गौरतलब है कि 2024 में कोठेरा पंचायत में इसी बाघ ने एक 9 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बना लिया था, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल था। बाघ के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में खुशी और राहत का माहौल है। निशांत भट्ट के इस प्रयास की ग्रामीणों ने खूब सराहना की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और पूरी टीम को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी। निशांत की इस पहल से साबित हुआ कि युवा अपनी सूझबूझ और साहस से बड़े बदलाव ला सकते हैं।

Related Posts

आईजी कुमाऊं ने पिथौरागढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदाई बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा आज दिनांक 08-04-2026 को जनपद पिथौरागढ़ का…

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू पिथौरागढ़ का किया निरीक्षण

पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जी द्वारा दिनांक 18 दिसंबर, 2025 की सायं श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश