प्रयागराज में महाकुंभ मेले का हुआ आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज। विशाल पावन संगम तट पर आज से दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला शुरू हो गया है। आज लाखों श्रद्धालु महाकुंभ का पहला शाही स्नान कर रहे है। हर घंटे लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। यह क्रम 26 फरवरी तक चलता रहेगा। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। गंगा और यमुना के किनारे बनाये गये अस्थायी टेंट सिटी को डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक चलने के लिए सुसज्जित किया गया है।

12 साल में एक बार होता है महाकुंभ मेला का आयोजन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाकुंभ में स्नान करने पर मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है। महाकुंभ मेला, जिसे पहले पूर्ण कुंभ कहा जाता था। महाकुंभ हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक कानून पारित करके पूर्ण कुंभ का नाम बदलकर महाकुंभ कर दिया। इसी तरह, हर छह साल में होने वाले अर्ध कुंभ को कुंभ मेला नाम दिया गया। धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन में मिले अमृत कलश के लिए देवासुर संग्राम में जिन चार स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरी थीं, उनमें हरिद्वार, उज्जैन व नासिक के साथ प्रयागराज भी है। इन्ही चारों स्थान पर कुंभ मेला लगता है।

महाकुंभ पर 144 साल बाद अद्भुत संयोग

इस बार महाकुंभ पर 144 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। 144 साल बाद सूर्य चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की स्थिति एक साथ शुभ बन रही है। इसके साथ ही पूर्णिमा, रवि योग और भद्रावास का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह संयोजन समुद्र मंथन के समय भी हुआ था, इसलिए इसे बेहद पवित्र और शुभ माना जा रहा है।

बिजली के खंभों पर लगा क्यूआर कोड बता रहा श्रद्धालुओं को लोकेशन

त्रिवेणी संगम पर 25 सेक्टर में फैले महाकुम्भ मेला क्षेत्र में 50 हज़ार से ज्यादा विद्युत खंभों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। महाकुम्भ मेले में आए श्रद्धालु बिजली के खंभों पर लगे क्यूआर कोड से अपनी लोकेशन जान सकेंगे। इस क्यूआर कोड से सभी श्रद्धालुओं को अपनी लोकेशन जानने में आसानी होगी कि वे किस सेक्टर या फिर किस सड़क पर हैं। इसके साथ ही श्रद्धालु अपने मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने सुझाव व शिकायतें भी नियंत्रण कक्ष को भेज सकते हैं।

महाकुंभ में होंगे छह शाही स्नान

13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा स्नान

14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति स्नान

29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या स्नान

3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी स्नान

12 फरवरी 2025: माघी पूर्णिमा स्नान

26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि स्नान

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

तांबे में आ सकती है चांदी से भी ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में इन दिनों कमोडिटी स्टॉक्स, खासकर मेटल सेक्टर में जबरदस्त हलचल मची हुई है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखते हैं, तो आपने देखा होगा कि…

भारत के एक कड़े ऐलान से बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका

बांग्लादेश एक के बाद एक अपनी सारे हदें पार करता चला जा रहा है। दरअसल शायद बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि बांग्लादेश की पूरी जूट इंडस्ट्री असल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन