96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई:-

थाना बेतालघाट पुलिस द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त चन्द्रशेखर को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त, निवासी ग्राम चन्द्रकोट, तहसील/थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल।

बरामदगी:-

96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराबविधिक कार्रवाई:-अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम:-

  • उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा
  • कांस्टेबल दीपक
  • होमगार्ड कपिल

Related Posts

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को जनपद नैनीताल में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views