50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय से पकड़ा गया। यह रिश्वत एक आंगनबाड़ी सहायिका के लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन को क्लीयर करने के नाम पर मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, राखी सैनी रुड़की क्षेत्र में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। इसी क्षेत्र की एक सहायिका का पदोन्नति मामला काफी समय से लंबित चल रहा था, जिसे राखी सैनी जानबूझकर टाल रही थीं। जब सहायिका ने इस संबंध में बात की, तो सुपरवाइजर ने काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग रखी। सहायिका रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थी, इसलिए उसने विजिलेंस हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज करा दी।विजिलेंस ने शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोपों को सही पाया और तुरंत एक ट्रैप टीम तैयार की।

बुधवार को योजना के अनुसार, जैसे ही सहायिका ने रोशनाबाद कार्यालय में राखी सैनी को रिश्वत की रकम थमाई, पहले से घात लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या इस मामले में विभाग के कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें।

Related Posts

लक्सर गोलीबारी में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

हरिद्वार। लक्सर इलाके में गोलीबारी की घटना में बुरी तरह जख्मी हुए चर्चित अपराधी गैंगस्टर विनय त्यागी का ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन…

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आया नया मोड़, वीआईपी के खुलासे से मची खलबली

हरिद्वार। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश