गेठिया के पास खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, नैनीताल पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल। आज तल्लीताल पुलिस को डायल 112 के माध्यम से तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस टीम, SDRF और फ़ायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर पहुंची।

घटना का विवरण:

गठिया के पास वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936 (वेन्यू कार) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला।

वाहन में कुल 4 व्यक्ति सवार थे, जो उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन हेतु जा रहे थे। रेस्क्यू के दौरान दो व्यक्ति घायल अवस्था में मिले, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घायलों का विवरण: घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी उपचार हेतु भिजवाया गया।

  • अतुल दुबे पुत्र सुनील कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।
  • श्याम पुत्र राम सुमेर (उम्र 30 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।

मृतकों का विवरण:

मृतकों के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • अभिराज पुत्र अशोक कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी: पीतांबर नगर, भाग-2, उन्नाव।
  • अंकित चौधरी पुत्र धर्मेंद्र कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी: 111, पीतांबर नगर-2, उन्नाव।

पुलिस द्वारा मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, SDRF और फायर सर्विस का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 9 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views