कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में वीकेंड हेतु यातायात एवं डायवर्जन प्लान

नैनीताल। जनपद नैनीताल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम सहित भवाली और भीमताल क्षेत्र में प्रत्येक वीकेंड (शनिवार और रविवार) के दौरान पर्यटकों की भारी आमद और यातायात के अत्यधिक दबाव की संभावना को देखते हुए, नैनीताल पुलिस द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है:–

मुख्य डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था:-

  • भारी वाहनों का डायवर्जन: प्रत्येक वीकेंड के दौरान अल्मोड़ा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़/मुक्तेश्वर होकर भेजा जाएगा।
  • हल्द्वानी से पर्वतीय मार्ग: आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे। अन्य भारी वाहनों को यातायात के दबाव के अनुसार मस्जिद तिराहा (भवाली) से पीछे रोका जाएगा अथवा उन्हें रामगढ़ व खुटानी मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक: बाहरी राज्यों/जनपदों से भीमताल होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग (भीमताल) में पार्क कराया जाएगा। यहाँ से पर्यटक स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम जा सकेंगे।
  • गेठिया/नैनीताल मार्ग से आने वाले पर्यटक: जो पर्यटक वाया गेठिया/नैनीताल होकर कैंची धाम जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। यहां से भी दर्शन हेतु स्थानीय शटल सेवा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आमजन एवं पर्यटकों हेतु अपील:

नैनीताल पुलिस समस्त पर्यटकों, वाहन स्वामियों और चालकों से अनुरोध करती है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उक्त यातायात प्लान का पालन करें। सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन