कुलपति ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

हल्द्वानी। शीतकालीन परीक्षाओं के दौरान आज कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हल्दूचौड़ स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति जी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं पारदर्शिता का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों और कर्मियों से भी बातचीत की। कुलपति ने केंद्र में चल रही परीक्षा प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएं।

निरीक्षण के समय परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देते हुए दिखाई दिए। कुलपति ने परीक्षा केंद्र में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

कुलपति जी ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की शुचिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण करता रहता है, ताकि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के संबंधित अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण