उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 20 फरवरी तक बढ़ाई प्रवेश तिथि

हल्द्वानी। राज्य का एकमात्र मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शीतकालीन सत्र (जनवरी 2026) के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह तिथि 31 जनवरी 2026 से बढ़ाकर अब 20 फ़रवरी 2026 कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक इच्छुक शिक्षार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष दो सत्रों में नामांकन किया जाता है। शीतकालीन सत्र का नामांकन जनवरी माह में तथा ग्रीष्मकालीन सत्र का नामांकन जुलाई माह में किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, परास्नातक, प्रमाण-पत्र एवं डिप्लोमा सहित अनेक पारंपरिक तथा कौशल संवर्धन से जुड़े विविध पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों के अनुरूप शिक्षार्थियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार दो अलग-अलग डिग्री कार्यक्रमों में एक साथ नामांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। यह सुविधा कार्यरत युवाओं, गृहिणियों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

शीतकालीन सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 फ़रवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने पसंदीदा विषय में समय रहते नामांकन करा सकते हैं।नामांकन हेतु शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in अथवा onlineuou.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर अथवा अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर भी प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण