मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट, सीएम धामी की ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों की सराहना

देहरादून। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. लोहनी द्वारा मुख्यमंत्री का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियों, नवाचारों, डिजिटल लर्निंग पहलों तथा हाल की उपलब्धियों से मुख्यमंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों एवं सतत प्रगति की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में प्रकाशित विश्वविद्यालय की प्रमुख पत्रिकाएँ—“उड़ान”, “प्रगति के सोपान”—तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी माननीय मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री जी ने इन प्रकाशनों के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोधपरक दृष्टि एवं संस्थागत विकास प्रयासों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय द्वारा हाल में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की, उनकी प्रसंशा की तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में विकास एवं विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही, विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए राज्य में उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु परस्पर सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश