आंचल दुग्ध संघ लालकुआं में 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही जन्म दिन भी गरिमामय ढंग मनाया गया

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ परिसर में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आपसी सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ध्वजारोहण के गौरवशाली समारोह के उपरांत, दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि का जन्मदिन बेहद उत्साह और से मनाया गया, जिसने इस राष्ट्रीय पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपनी टीम के साथ मिलकर प्रतिनिधि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिवस की खुशियाँ साझा की गई।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे महान पर्व पर अपने सहयोगियों के साथ खुशियां मनाना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने प्रतिनिधि के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके समर्पण भाव की सराहना की।

आत्मीयता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। लालकुआं प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी.सी. भट्ट की अगुवाई में पत्रकारों ने भी इस अवसर को यादगार बनाया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।

अध्यक्ष बी.सी. भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक और संगठनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। इस दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी यूनियन के मीडिया प्रभारी को भी प्रदेश भर के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने बधाई संदेश भेजे।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन