आंचल दुग्ध संघ में 77वें गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण, भगत सिंह कोश्यारी के पद्म भूषण पर व्यक्त की गई प्रसन्नता

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की लोकतांत्रिक विजय और पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी जी का गौरव—यह अवसर उत्तराखंड के लिए आत्मगौरव, शक्ति और राष्ट्रभक्ति की साझा ऐतिहासिक उपलब्धि है।

आजादी के इस पर्व पर प्राप्त यह सम्मान समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व, आत्मसम्मान और गौरव का विषय है।अपने संबोधन में मुकेश बोरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की सामूहिक शक्ति की ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है।

वहीं भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल रहा है। उनका योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक शक्ति के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस गौरवशाली अवसर पर आंचल दुग्ध संघ से संबद्ध 692 दुग्ध समितियों एवं 5 अवशीतन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस को उत्साह, उल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान की यह घोषणा गणतंत्र दिवस के उत्सव को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में अध्यक्ष ने दुग्ध संघ के कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कामगारों की वेतन वृद्धि में प्रोत्शाहन राशि 1500 जनवरी 1 से सकारात्मक निर्णय लिया गयाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन का भी बोध कराता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प लेकर ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।

प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस आज़ादी के उस ऐतिहासिक उत्सव का प्रतीक है, जिसने संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा एवं प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, , गोविन्द सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी इंजीनियरिंग राजू दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रधान सहायक युगल किशोर, डॉ. रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, अवर अभियंता दिनेश कुलौरा सहित दुग्ध संघ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन