भीमताल। विधानसभा के अंतर्गत 3 महिलाओ को निवाला बनाने के बाद आज प्रातः धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी मै जिस स्थान पर बाघ/गुलदार ने विगत दिनों महिला को निवाला बनाया था एक गुलदार पिजरे मै फस गया है! जिसकी सुचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा व वन विभाग के लोग मौके पर पहुँचे।
इसके साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के मछखाली मै भी एक गुलदार को पकड़ा है जिन्हें रानीबाग रेस्क्यू भेजा गया है विधायक कैड़ा ने कहा अभी आदमखोर बाघ की पुष्टि नहीं हो पाई है तल्ली दिनी मै पकड़े गए गुलदार का डी.एन. ए किया जायेगा। उसके बाद स्थति साफ होगी! विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो को आदमखोर बाघ/ गुलदार को मारने को कहा है।
विधायक कैड़ा लगातार बाघ /गुलदार प्रभावित गावों मै ही डटे हुए है लगातार वन विभाग के अधिकारीयों व शिकारियो के साथ गस्त कर रहे है विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुऐ है। विधायक कैड़ा ने कहा जब तक आदमखोर बाघ / गुलदार मारा नहीं जाता ग्रामीणों मै डर का माहौल बना है।
विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल के मताओं, बहिनो से अभी भी सतर्क रहने, जगलो मै ना जाने, समूह मै जाने, बच्चो को अकेले स्कूल न भेजनें की अपील की है की है।





