मानव-वन्य जीव संघर्ष पर सांसद अजय भट्ट की सख्ती, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्य जीव संघर्ष और वन्य जीवों के हमलों में ग्रामीणों की जान जाने की घटनाओं पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल हर संभव प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सांसद भट्ट ने धारी क्षेत्र के खुटियाखाल, देवस्थल निवासी गंगा देवी (35 वर्ष), पत्नी जीवन चंद्र की वन्य जीव के हमले में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना बताया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल धकाते, जिला अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

सांसद भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, वन कर्मियों की नियमित गश्त तेज करने तथा ग्रामीणों के बीच सामाजिक जन-जागरूकता के व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार