हल्द्वानी की व्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय के लिए हुए प्रदर्शन में दरांती लहराने का आरोप

हल्द्वानी। हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी व्लॉगर ज्योति अधिकारी को पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की रिमांड पर लिया है। उन पर महिलाओं और कुमाऊं के लोक देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप है।

मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कई घंटे उनसे पूछताछ की थी। पुलिस ने ज्योति पर दंगा भड़काने के इरादे से जुड़ी धाराएं भी लगाई हैं। साथ ही दरांती लहराने पर आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की है। दरांती भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

हिम्मतपुर मल्ला निवासी जूही चुफाल ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों अंकिता हत्याकांड मामले में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन चल रहा था, जहां ज्योति अधिकारी भी पहुंची थी।

आरोप है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में ज्योति अधिकारी ने दरांती लहराते हुए स्थानीय संस्कृति, लोक देवी-देवताओं और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द कहे। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। नोटिस देकर ज्योति अधिकारी से गुरुवार को कई घंटे मुखानी थाने में पूछताछ की गई।

वहीं रात में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी पर संवेदनशील धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से दरांती बरामद की है। आरोपी ज्योति को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

गुरुवार को बयान दर्ज करने के दौरान ज्योति के कुछ समर्थक मुखानी थाने के बाहर खड़े रहे। उन्होंने देरी होने पर हंगामा किया और पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। ज्योति पूरे दिन पुलिस हिरासत में रहीं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश