रोडवेज बस चालक को लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, भरना पड़ा 5 हजार का चालान

हल्द्वानी। आज दिनांक 02.01.2026 को *डायल 112 पर कॉलर बृज किशोर द्वारा टांडा जंगल में एक ऑल्टो कार नंबर UK01C 1941 के चालक द्वारा खुद की बस के आगे कार लगाकर मारपीट और पैसे लूटने की सूचना दी गई।

सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता को तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स रवाना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सर्वसंबंधित को सूचित कर उक्त वाहन को रोकने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा उक्त कार को गन्ना सेंटर रामपुर रोड हल्द्वानी के पास रोक लिया गया, तथा पूछताछ हेतु दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। रोडवेज बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि टांडा बैरियर के पास उक्त अल्टो वाहन तथा यूपी रोडवेज बस की हल्की टक्कर हो गई थी। ऑल्टो चालक द्वारा अपनी गाड़ी में हुए नुकसान को लेकर रोडवेज बस को रोका गया, जहां दोनों पक्षों की विवाद व मारपीट हुई। लूट जैसी किसी भी घटना का होना संज्ञान में नहीं आया।

प्रभारी चौकी टीपीनगर मनोज कुमार द्वारा रोडवेज बस संख्या यूपी 30 AT 1958 के चालक ब्रजकिशोर द्वारा डायल 112 में झूठी सूचना देने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 05 हजार का भारी भरकम चालान किया गया।

रोडवेज चालक से लड़ाई झगड़ा करने पर ऑल्टो चालक हैरी सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बिलासपुर रोड रुद्रपुर, तथा दीप सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी भूरारानी बिलासपुर रोड रुद्रपुर का 81 पुलिस एक्ट में (500 प्रत्येक) के चालान कर ऑल्टो वाहन को सीज किया गया।

नैनीताल पुलिस का कड़ा संदेश डायल 112 एक आपातकालीन सेवा है, झूठी सूचना देकर इसका दुरूपयोग न करें। ऐसा करने पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश