कुमाऊं आयुक्त ने जनपद वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को लेकर कही यह खास बात

नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर कुमाऊं मंडल सहित जनपद नैनीताल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मा० मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में आयोजित किए जा रहे।

बहुउद्देशीय शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है, जो सुशासन की मजबूत आधारशिला है।
आयुक्त ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इन बहुउद्देशीय शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें तथा अपने सुझाव एवं समस्याएं भी निर्भीक होकर प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त सुझाव शासन-प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन्हें नीतिगत निर्णयों में सम्मिलित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से मिशन एप्पल, मिशन कीवी सहित कृषि, उद्यान, स्वरोजगार, पशुपालन एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों एवं बागवानों की आय में वृद्धि हो रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने आगामी वर्ष 2026 के लिए तैयार किए जा रहे डिस्ट्रिक्ट प्लान एवं विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन, रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनपद का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

अंत में आयुक्त ने जनपदवासियों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए नव वर्ष 2026 को विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण का वर्ष बनाए जाने की कामना की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन