जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नव वर्ष 2026 जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासो से प्रशासनिक कार्यों को मजबूत दिशा मिली है, और आशा व्यक्त की है कि आगामी वर्ष में भी सतत विकास और पारदर्शिता के साथ जनपद के समग्र विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए जनपद के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन सदैव जनता की सेवा, समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय वर्ष की कामना की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन