सैलानियों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्वयं मैदान में उतरे कप्तान, सड़कों व सरहदी बैरियरों पर की चैकिंग

नैनीताल। नव वर्ष के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल सहित जनपद में आने वाले पर्यटकों एवं आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। पुलिस कप्तान द्वारा प्रमुख सरहदीय बैरियरों चौराहों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सैलानी सुरक्षित एवं सरल तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

टांडा तिराहे, सुभाषनगर बैरियर लालकुआं, पुलिस चैक पोस्ट गोलापुल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर एसएसपी नैनीताल स्वयं मौजूद रहकर यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को सड़कों पर उतार दिया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं निगरानी को और अधिक सघन किया गया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे पुलिस द्वारा जारी यातायात योजना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, सहयोग करें और नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं यादगार बनाएं।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश