मुक्तेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज में इको ब्रिक निर्माण कार्यशाला का आयोजन

मुक्तेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज, मुक्तेश्वर में जिला गंगा समिति, नैनीताल एवं शिप्रा कल्याण समिति, भवाली के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु इको ब्रिक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान भारी मात्रा में एकत्रित बेकार एवं अनुपयोगी प्लास्टिक को प्लास्टिक बोतलों में भरकर कुल 130 इको ब्रिक तैयार किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को इको ब्रिक बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया, इसके पर्यावरणीय लाभ तथा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वयं इको ब्रिक बनाए।

कार्यशाला में शिप्रा कल्याण समिति, भवाली के अध्यक्ष जगदीश नेगी द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इको ब्रिक निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनः उपयोग की तकनीक समझाई गई, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

यह कार्यक्रम अध्यक्ष/जिलाधिकारी, जिला गंगा समिति, नैनीताल के निर्देशन , सदस्य सचिव, जिला गंगा समिति, नैनीताल हिमांशु बागरी, प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के कुशल नेतृत्व एवं जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, नैनीताल श्री पीयूष तिवारी के समन्वय से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इको ब्रिक जैसी नवाचारपूर्ण पहल को समय की आवश्यकता बताया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं रचनात्मक उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

जिला गंगा समिति द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की जन-जागरूकता एवं सहभागितामूलक गतिविधियाँ निरंतर आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे स्वच्छ गंगा–निर्मल गंगा एवं स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन