हल्द्वानी। खेल महोत्सव में सोमवार को मुख्य अतिथि सासंद नैनीताल- उधम सिंह नगर अजय भट्ट ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 एक राष्ट्रव्यापी खेल आयोजन है जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ‘फिट इंडिया’ अभियान को मजबूत करना है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए मंच प्रदान करता है।
सांसद भट्ट ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित भारत की ओर अग्रसर है और खेल इस परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता सिंग क्लब व किंग क्लब के मध्य खेला गया। विजेता सिंग क्लब रहा तथा उपविजेता किंग क्लब रहे।
इस अवसर पर प्रभारी उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी, जिला कीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षण श्याम मन्नू भट्ट, तनुजा आर्या, तिलोक सिंह जीना, निशांत मेहरा, खेल महोत्सव के लोक सभा खेल कूद महोत्सव 2025 के प्रभारी लक्ष्मण खाती, रवींद्र बाली, भुवन जोशी, राजीव जायसवाल, सुरेंद्र बिष्ट, हिमांशु मिश्रा, हीरालाल साहू के साथ ही खेल एवं खेल प्रेमी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।





