विंटर कार्निवाल महोत्सव, नव वर्ष 2026 के दौरान आने वाले सैलानियों को सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु तत्पर है नैनीताल पुलिस

नैनीताल। आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर तथा नव वर्ष 2026 के जश्न के लिए सरोवर नगरी पूरी तरह से सज चुकी है, तथा पर्यटकों से गुलज़ार होने लगी है।

इस दौरान लाखों की संख्या में सैलानियों के आगमन की संभावना है तो नैनीताल पुलिस भी सैलानियों को सुगम, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए उन्हें निर्बाध रूप से गंतव्य तक पहुंचने हेतु तत्पर है।

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पूर्व में सभी विभागों संग समन्वय बैठक आयोजित कर नैनीताल कैंची तथा भवाली क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य को समय से पूर्ण करने तथा सड़क तथा भवन निर्माण के अतिरिक्त मैटेरियल को सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए थे।

दिनांक 21.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में मल्लीताल पुलिस द्वारा रोड पर अनावश्यक रूप से बजरी/ रेता फैलाकर अवरोध उत्पन्न कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 4 लोगों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 40,000 रुपए के भारी भरकम चालान किए गए।

इसके अलावा मॉल रोड, पोस्ट आफिस रोड के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े कुल 13 वाहनों का चलान कर 6500 रुपए संयोजन जमा कराया गया, साथ ही 3 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

नैनीताल पुलिस जनपद में आने वाले प्रत्येक पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार